Haryana Nursing Strike: महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया के बयान पर भड़के नर्सिंग अधिकारी, आज हरियाणा में 2 घंटे की हड़ताल
June 9, 2026
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आज, 9 जून को प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल की घोषणा की है। संगठन अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है।